चंडीगढ़ में 17 तरह की प्लास्टिक -थर्मोकोल की चीजें बैन के आर्डर प्रशासन ने जारी किए है।

शहर में अब डिस्पोजेबल कप-प्लेट, प्लास्टिक स्ट्रॉ और चम्मच ही नहीं, बल्कि यूज एंड थ्रो पेन और रेजर भी नहीं बिक सकेंगे। चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी (CPCC) ने सिंगल यूज प्लास्टिक और थर्मोकोल से बनी 17 प्रकार की वस्तुओं पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है।

खास बात यह है कि नियम तोड़ने वालों को सिर्फ जुर्माना भरकर छुटकारा नहीं मिलेगा। प्रशासन संबंधित दुकान या व्यावसायिक परिसर का बिजली-पानी कनेक्शन काटने के साथ उसे सील भी कर सकेगा। कमेटी ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण संरक्षण अधिनियम-1986 की धारा 5 के तहत जारी निर्देशों का उल्लंघन करने पर बिना किसी अगले नोटिस के कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापनIn-Article Banner

इन 3 तरीकों से होगी कार्रवाई

भारी जुर्माना: प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल, बिक्री या भंडारण पर पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति के तहत जुर्माना लगाया जाएगा।

बिजली-पानी बंद: नियमों का उल्लंघन करने वाली दुकान या यूनिट का बिजली और पानी का कनेक्शन काटा जा सकेगा।

दुकान-यूनिट सील: आदेशों की अनदेखी करने वाले व्यावसायिक परिसर और औद्योगिक इकाइयों को सील किया जा सकेगा।

व्यापारियों और आम लोगों से पालन की अपील

चंडीगढ़ पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के सदस्य सचिव की ओर से व्यापारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों से प्रतिबंधित वस्तुओं का इस्तेमाल बंद करने की अपील की गई है। कमेटी ने स्पष्ट किया है कि पर्यावरण संरक्षण हेतु जारी निर्देशों का पालन सभी के लिए आवश्यक है। प्रतिबंध से जुड़ी सूचना या शिकायत हेतु सेक्टर-19बी स्थित पर्यावरण भवन में संपर्क किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त हेल्पलाइन नंबर 0172-2700311 पर भी सूचना ली जा सकती है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट