जालंधर| श्री गीता जयंती महापर्व के उपलक्ष्य में श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी धार्मिक आयोजन करेगा। इसी संबंधी श्रीराम चौक, फर्म बाग से निकाली जाने वाली भव्य शोभायात्रा की तैयारियों को लेकर पहली मीटिंग श्री गीता मंदिर, आदर्श शहर में हुई। विभिन्न सं

कमेटी अध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने कहा कि इस साल श्री गीता जयंती शोभायात्रा 20 दिसंबर को श्रीराम चौक, फर्म बाग से निकाली जाएगी। इसमें देशभर से संत-महात्मा शामिल होने हेतु पहुंचेंगे। वर्तमान समय में हिंदू सनातन समाज को निश्चित और श्रेष्ठ मार्गदर्शन की जरूरत है, जो श्रीमद्भगवद्गीता के पावन उपदेशों से प्राप्त होता है।

भगवान श्रीकृष्ण के मुखारविंद से निकले गीता के कल्याणकारी संदेश आज पूरे विश्व को ज्ञान और जीवन जीने की सही दिशा प्रदान कर रहे हैं। मीटिंग का मंच संचालन कमेटी के महासचिव अशोक शर्मा और मोहन लाल शर्मा ने किया। उन्होंने कार्यक्रमों की सूचना देते जानकारी दी कि श्याम सुंदर शर्मा के नेतृत्व में कमेटी विभिन्न मंदिरों से संपर्क कर रही है और मंदिर प्रबंधकों व श्रद्धालुओं को शोभायात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट