कनाडा में किचनर के एक गुरुद्वारे में प्रबंधन कमेटी के रवैये को लेकर एक सिख युवती ने गंभीर इल्जाम लगाए हैं। युवती का कहना है कि गुरुद्वारा कमेटी ने न केवल गुरुद्वारे की मर्यादा का उल्लंघन करते हुए पुलिस को जूते पहनकर अंदर बुलाया, बल्कि युवाओं की आवाज को

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। 14 नवंबर को किचनर गुरुद्वारे की कमेटी ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं। उन्होंने पुलिस को गुरुद्वारे के अंदर बुलाया और पुलिसकर्मी जूते पहनकर ही अंदर आ गए, जो कि गुरु महाराज की बेअदबी है।

युवती ने बताया कि उसने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि गुरु के घर में ही उसे डराया और धमकाया जाएगा। उसके साथ ऐसा व्यवहार किया गया ताकि वह डरकर चुप हो जाए और सच न बोल सके।

विज्ञापनIn-Article Banner

इस पूरे विवाद के पीछे की प्रमुख वजह यह है कि कमेटी के लोग युवाओं के खिलाफ हैं। वे चाहते हैं कि गुरुद्वारा साहिब में युवाओं की एंट्री पर रोक लगाई जाए और उनकी भागीदारी को सीमित किया जाए। युवाओं को डराया-धमकाया जा रहा

युवती ने कमेटी के दोहरे रवैये पर प्रश्न उठाते हुए बताया कि अगले हफ्ते समस्त मिलकर शहीदी दिवस के समागम मनाने जा रहे हैं। एक तरफ हम अपने शहीदों को सम्मान देने की बात करते हैं, वहीं दूसरी तरफ उन्हीं के वारिस अर्थात आज के युवाओं को डराया-धमकाया जा रहा है।

पिछले कुछ घंटों में युवती के साथ अनेक ऐसी घटनाएं भी हुई हैं, जिन्हें वह सार्वजनिक रूप से साझा भी नहीं कर सकती। किंतु इन सब के बाद भी वह बिल्कुल भी घबराई या डरी नहीं है। गुरु के घर में डराने और धमकाने की राजनीति नहीं चलेगी

अंत में युवती ने कमेटी को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि वह सुबह भी वहीं थी, शाम को भी वहीं है और कल भी वहीं मौजूद रहेगी। उसने कहा कि गुरु के घर में डराने और धमकाने की यह राजनीति बिल्कुल नहीं चलेगी। जिसे जो करना है कर ले, वह कल भी वहीं खड़ी मिलेगी। वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट