- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mohali
- Punjab Chandigarh Weather Alert | Dense Fog Warning Temperature Drop
पंजाब और चंडीगढ़ में आज (20 नवंबर) घने कोहरे का अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर और अमृतसर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके चलते सुबह के समय विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे सड़क, रेल
वहीं, पंजाब और चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद तापमान अब सामान्य के लगभग पहुंच गया है। प्रदेश में सबसे कम 7.2 डिग्री तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया, जबकि चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री रहा।
अगले सप्ताह मौसम ड्राई रहेगा
मौसम महकमा के मुताबिक अगले सप्ताह चंडीगढ़ में रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहने की वजह से रात और सुबह ठंड बढ़ेगी। 20 से 22 नवंबर तक पंजाब और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाने की संभावना है, जिससे सुबह के वक्त विजिबिलिटी कम हो सकती है। वहीं, अगले सप्ताह किसी सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना नहीं है, जिससे मौसम शुष्क रहेगा और वर्षा के आसार कम हैं। 26 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच भी चंडीगढ़ में कोई सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आने का अनुमान नहीं है।
ठंडी हवाएं चलेंगी, दिन का तापमान गिरेगा
पंजाब में अगले दो दिनों तक उत्तरी हवाएं यानी पहाड़ों से ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। राज्य में न्यूनतम तापमान पहले ही सिंगल डिजिट में पहुंच चुका है। हालांकि, 22-23 नवंबर से पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है। फिलहाल पंजाब और चंडीगढ़ में वर्षा के कोई आसार नहीं हैं और मौसम साफ रहने का अनुमान है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







