- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Human Fetus Found In Ludhiana Plot | Police Investigation Underway
लुधियाना मुंडियां कलां के लक्ष्मण शहर क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक खाली प्लॉट में मिट्टी से सने कपड़े में लिपटा एक इंसानी भ्रूण बरामद हुआ। भ्रूण पर कीड़े रेंग रहे थे। शक होने पर जब स्थानीय लोगों ने उस पर पानी डाला तो इंसानी भ्रूण होने की पुष्टि हुई। घ
जानकारी मिलने पर थाना जमालपुर के अधीन पड़ने वाली मुंडियां पुलिस चौकी की टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर बुधवार रात ही सिविल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवा दिया है।
पोस्टमार्टम से खुलेगा राज: लड़का है या लड़की
पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल भ्रूण को शवगृह में सुरक्षित रखवाया गया है। पोस्टमार्टम और अन्य आवश्यक मेडिकल जांच के पश्चात ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि भ्रूण लड़के का है या लड़की का। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जाएगा कि भ्रूण कितने महीने का है और उसे कितनी देर पहले प्लॉट में फेंका गया था।
CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस,कई सवालों के उत्तर तलाशना बाकी
पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर भ्रूण को इस खाली प्लॉट में कौन और किस परिस्थिति में छोड़कर गया क्या कोई व्यक्ति रात के अंधेरे में इसे यहां फेंक गया या दिन के उजाले में मुंडियां कलां पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल गुरिंदर सिंह ने जानकारी दी कि प्रकरण की गंभीरता से छानबीन की जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और घटनास्थल की ओर आने-जाने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज चेक की जा रही है।
आसपास के अस्पतालों से भी मांगी गई रिपोर्ट
अभियुक्त तक पहुंचने के लिए पुलिस मेडिकल जांच स्थानीय पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी हुई है। भ्रूण को यहां छोड़कर जाने वाले व्यक्ति का पता लगाने हेतु क्षेत्र और आसपास के समस्त अस्पतालों व नर्सिंग होम से भी आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







