राहुल गांधी ने बताया कि भारतीय लोकतंत्र हमारे लिए पवित्र है। मेरे लिए, यह कहना भी मुश्किल है कि भारतीय लोकतंत्र में कोई परेशानी है।

अगर हमने चुनावों का बॉयकॉट करने का निर्णय किया, तो उसी पल भारतीय लोकतंत्र समाप्त हो जाएगा। और हम इसे समाप्त नहीं करना चाहते। हमारी स्ट्रेटेजी है कि हम लड़ें और भारत के लोगों को बताएं कि देश में क्या चल रहा है।

विपक्ष को चुनावी प्रक्रिया में काफी नुकसान उठाना पड़ा है, लेकिन इसके बावजूद हम चुनाव का बहिष्कार नहीं करेगा। हमें जानकारियां मिल रही हैं कि आयोग के वरिष्ठ अधिकारी भी कह रहे हैं कि वे इस तरह काम जारी नहीं रख सकते। अफसरों का कहना है कि पूरी व्यवस्था के ढहने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा।

विज्ञापनIn-Article Banner

राहुल गांधी ने यह बात गुरुवार को यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में प्रोफेसर रॉबर्ट पेप के साथ हुए संवाद के बीच कही।

राहुल की बातचीत की 2 बड़ी बातें, दिल्ली में प्रदूषण से लोग मर रहे

  1. जलवायु संकट से निपटने हेतु भारत के पास कितना समय है? इसके जवाब में राहुल ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर आप दिल्ली में रहते हैं, तो आपके पास वक्त नहीं है। मैं अपने घर में एयर प्यूरीफायर (हवा साफ करने वाली मशीनें) लगवा रहा हूं, क्योंकि मुझे दिनभर सिरदर्द रहता है।दिल्ली जैसे शहरों में प्रदूषण के कारण जितने लोग परेशानियां झेल रहे हैं, वह बेहद चिंताजनक है। छोटे-छोटे बच्चों को फेफड़ों की बीमारियां हो रही हैं। लोग कैंसर जैसी बीमारियों से मर रहे हैं।
  2. इजरायल से भारत के संबंधों के बारे में कहा- अक्टूबर में इजरायल में जो कुछ हुआ, मैं उसकी निंदा करता हूं। मुझे लगता है कि वह बेहद भयावह था। ऐसा कभी नहीं होना चाहिए था। मगर गाजा में जो कुछ हो रहा है, मैं उसकी भी निंदा करता हूं। किसी एक पक्ष की गलती को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दोनों ही गलतियों की निंदा होनी चाहिए।

अमेरिका के कोलंबिया दौरे की राहुल की 3 तस्वीरें…

----------------------

ये खबर भी पढ़ें….

राहुल अमेरिका में बोले- भारत आर्थिक संकट की कगार पर:बेरोजगारी-एजुकेशन सिस्टम भी बड़ी समस्या

राहुल गांधी ने कहा है कि भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है। इसके पीछे बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़ी खामियां हैं। युवाओं में बढ़ती निराशा की मुख्य वजह यह है कि उन्हें अपना भविष्य नजर नहीं आता। पूरी खबर पढ़ें…