मैथ्स के फार्मूले और ज्योमेट्री के थ्योरम प्रायः विद्यार्थियों हेतु याद करने का विषय बन जाते हैं। किताबों में बने चित्र और फार्मूलों को समझने के बजाय बच्चे उन्हें रट लेते हैं, लेकिन इन्हें स्केल, डी, चांदे और पेपर फोल्डिंग के जरिए समझाया जाए तो मुश्किल कॉन्सेप्ट भी आसान हो सकते हैं।

एचएमवी कॉलेज में लगी प्रदर्शनी में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने गणित को प्रैक्टिकल तरीके से समझाने के ऐसे ही प्रयोग प्रस्तुत किए। इसमें फगवाड़ा के सेवानिवृत्त शिक्षक गुरमीत सिंह सैनी ने अपने पेटेंटेड वर्किंग मॉडल्स से ज्योमेट्री के थ्योरम समझाए, तो लुधियाना के सरकारी स्कूल की मैथ्स टीचर रुमानी आहूजा ने ओरिगामी और किरीगामी से एलजेब्रा के फार्मूलों को विकसित करके दिखाया।

गवर्नमेंट हाई स्कूल मेहटां से 2018 में साइंस टीचर के पद से रिटायर हुए गुरमीत सिंह सैनी 1995 से स्केल, डी और चांदे की सहायता से छठी से दसवीं कक्षा तक हेतु वर्किंग मॉडल तैयार कर रहे हैं। प्रदर्शनी में उन्होंने बेसिक प्रपोर्शनैलिटी थ्योरम का मॉडल दिखाया, जिसमें ट्रायंगल की दो भुजाओं को काटने वाली एक पैरालल लाइन को ऊपर-नीचे खिसकाया जा सकता है।

विज्ञापनIn-Article Banner

लाइन की हालत बदलने पर भुजाओं के हिस्सों की लंबाई बदलती है, जिसे विद्यार्थी स्केल से मापकर रेश्यो निकालते हैं और समझते हैं कि दोनों भुजाओं पर बने अनुपात बराबर रहते हैं। तीन पेटेंट, नेशनल अवार्ड और शिक्षा रत्न अवार्ड से सम्मानित सैनी अब अन्य राज्यों में शिक्षकों को ट्रेनिंग भी देते हैं। 2010 से टीचिंग कर रहीं रुमानी आहूजा ओरिगामी और किरीगामी के जरिए गणित सिखाती हैं।

बिना कैंची और गोंद के कागज मोड़ने की कला ओरिगामी में वह एक स्क्वेयर पेपर को बांटकर एक a², एक b² और दो ab के हिस्से बनाती हैं, जिनका एरिया जोड़ने पर (a+b)² = a² + 2ab + b² का फार्मूला सामने आता है। पेपर की साधारण नाव को खोलकर पाइथागोरस थ्योरम एवं पेपर फोल्डिंग से टाइप्स ऑफ ट्रायंगल्स और क्वाड्रिलेटरल्स समझाए जाते हैं।

उनके मुताबिक, स्पेस में बड़े सोलर पैनल को कम जगह में ले जाने के लिए भी इसी तकनीक से फोल्ड किया जाता है। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों के अलग कॉर्नर भी बने, जहां बच्चे दूसरे विद्यार्थियों को यह प्रयोग सिखा रहे थे। उनके एक छात्र ने पंजाब की स्टेट लेवल ओरिगामी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट