जालंधर | एनएचएम इंप्लाइज यूनियन पंजाब के आह्वान पर प्रदेशभर में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इस कारण सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। यूनियन का कहना है कि जब तक उनकी लंबित मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। 19 नवंबर से स्वास्थ्य मंत्री के घर के बाहर पक्का धरना लगाया जाएगा। जिला प्रधान डॉ. पंखुड़ी ने कहा कि बीते दिन उच्च विभागीय समिति की मीटिंग में कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा हुई। तब अफसरों द्वारा गंभीरता दिखाने पर कर्मचारियों को कुछ आशा बंधी है, पर लंबे वक्त से आश्वासन व बैठकों के बाद भी ठोस समाधान न निकलने से सरकार के भरोसे पर पूरा विश्वास नहीं है। अब मात्र आश्वासन नहीं, मांगें लागू करने से जुड़े लिखित निर्णय व नोटिफिकेशन का इंतजार है।
एनएचएम यूनियन आज मंत्री के घर के बाहर देगी धरना
जालंधर | एनएचएम इंप्लाइज यूनियन पंजाब के आह्वान पर प्रदेशभर में नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। तब अफसरों द्वारा गंभीरता दिखाने पर कर्मचारियों को कुछ आशा बंधी है, पर लंबे वक्त से आश्वासन व बैठकों के बाद भी ठोस समाधान न निकलने से सरकार के भरोसे पर पूरा विश्वास नहीं है।
EEditor
19 नव॰ 2026, 06:38 am 1 मिनट में पढ़ें 1
यह ख़बर सुनें

E






