पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू न होने के विरोध में सीपीएफ कर्मचारी यूनियन पंजाब ने प्रदेश भर में मुख्यमंत्री के पुतले फूंके। यूनियन के सूबा प्रधान सुखजीत सिंह डिंपी और जिला प्रधान कमलजीत सिंह ने कहा कि 18 नवंबर 2022 को नोटिफिकेशन जारी होने के बावजूद सरकार ने अब तक ओपीएस लागू नहीं की है और बैठकों में सिर्फ टालमटोल की जा रही है।

नेताओं ने इल्जाम लगाया कि हाईकोर्ट में सरकार के हालिया हलफनामे से पेंशन देने को लेकर उसकी नीयत पर प्रश्न उठते हैं। सुखजीत सिंह डिंपी ने चेतावनी दी कि 2027 में कर्मियों व उनके परिवारों का वोट उसी पार्टी को जाएगा जो उनके हितों की रक्षा करेगी। इस अवसर पर भारी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट