फिरोजपुर में पुरानी पेंशन योजना (OPS) लागू नहीं होने से नाराज एनपीएस कर्मचारियों ने बुधवार को फिरोजपुर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मियों ने डीसी कार्यालय के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी की और सरकार का पुतला फूंका।

प्रदर्शन का नेतृत्व सीपीएफ कर्मी यूनियन जिला फिरोजपुर के प्रधान जगसीर सिंह भांगर, जिला महासचिव सोनू कश्यप, राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम प्रकाश राणा, पीएसएमएसयू के जिला प्रधान पिप्पल सिंह सिद्धू और जिला कोषाध्यक्ष प्रदीप विनायक सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने किया।

चार साल से लागू होने का इंतजार

विज्ञापनIn-Article Banner

कर्मी नेताओं ने बताया कि पंजाब सरकार ने 18 नवंबर 2022 को पुरानी पेंशन योजना बहाल करने का नोटिफिकेशन जारी किया था, लेकिन चार वर्ष बीतने के बाद भी इसे लागू नहीं किया गया। इससे प्रदेश के कर्मचारियों में भारी रोष है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन योजना कर्मियों के बुढ़ापे और भविष्य की आर्थिक सुरक्षा से जुड़ा अहम मुद्दा है।

नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार को चेतावनी देते हुए बताया कि यदि शीघ्र ही पुरानी पेंशन योजना लागू नहीं की गई तो आने वाले विधानसभा चुनाव में सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कर्मचारियों ने सरकार से नोटिफिकेशन को अमलीजामा पहनाने की मांग की।

सैकड़ों कर्मचारी हुए शामिल

प्रदर्शन में मनोहर लाल, यादविंदर सिंह, गुरप्रीत सिंह सोढ़ी, हरमीत सिंह मल्ली, जुगल किशोर आनंद, शीतल असीजा, महताब सिंह, गुरतेज सिंह, इंद्रजीत सिंह ढिल्लों, हरप्रीत दुग्गल, पवन शर्मा, संदीप दियोल, अमरनाथ, गुरजीत सिंह, जर्नैल सिंह सियाल, चरणजीत सिंह और रोहित सहित विभिन्न विभागों के सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट