पठानकोट जिले में अर्ध पहाड़ी इलाका नियाड़ी के नजदीक बुधवार दोपहर एक कार तीखे मोड़ पर अनियंत्रित होकर लगभग 15 से 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार हिमाचल प्रदेश निवासी एक दंपती चोटिल हो गए। खबर मिलते ही मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा

14 मिनट में घटनास्थल पर पहुंची एसएसएफ टीम

मिली प्राप्त जानकारी के मुताबिक, बुधवार एक राहगीर ने सड़क सुरक्षा फोर्स को नियाड़ी के पास एक कार नंबर HP-57-1431 के खाई में गिरने की सूचना दी। खबर मिलते ही एसएसएफ टीम ने तुरंत हरकत में आते हुए महज 14 मिनट में मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया।

विज्ञापनIn-Article Banner

चंबा जिले के रहने वाले हैं घायल दंपती

सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई में गिरी कार में फंसे दंपती को सुरक्षित बाहर निकाला और घटनास्थल पर ही प्राथमिक इलाज दिया। इसके बाद दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से इलाज हेतु सिविल अस्पताल पठानकोट पहुंचाया गया। हादसे में घायल हुए दंपती की पहचान ललित मोहन जिंदल निवासी गांव ककेरा, जिला चंबा, हिमाचल प्रदेश और उनकी पत्नी सुनीता जिंदल के तौर पर हुई है।

एसएसएफ टीम ने दुर्घटनाग्रस्त कार से मिला घायलों का सारा सामान सुरक्षित कब्जे में लिया। इसमें हजारों की नकदी, दो मोबाइल फोन, तीन बैग और कार की चाबी ललित मोहन जिंदल के भाई अनिल जिंदल को सौंप दी गई।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट