आगामी सर्दियों और कोहरे के मौसम के बीच ट्रेनों के सुरक्षित और समयबद्ध संचालन को सुनिश्चित करने हेतु उत्तर रेलवे प्रशासन ने जम्मू तवी-काठगोदाम साप्ताहिक एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 14695 और 14696) को 26 दिनों के लिए रद्द रखने की घोषणा की है। रेलवे अध

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के मुताबिक हर मंगलवार को काठगोदाम से जम्मू तवी (14695) तक चलने वाली यह ट्रेन 12 जनवरी से 2 मार्च तक निरस्त रहेगी। जबकि, जम्मू तवी से काठगोदाम के बीच हर रविवार को चलने वाली यह साप्ताहिक ट्रेन (14696) 10 जनवरी से 28 फरवरी तक निरस्त रहेगी।

2027 से बदल जाएंगे इन दोनों ट्रेनों के नंबर

विज्ञापनIn-Article Banner

रेलवे अफसरों ने यात्रियों की जानकारी हेतु यह भी स्पष्ट किया है कि वर्तमान में यह दोनों ट्रेनें 12207 और 12208 नंबर से संचालित हो रही हैं। साल 2027 से इनके नंबरों में बदलाव करते हुए इन्हें क्रमशः 14695 और 14696 कर दिया गया है। ऐसे में पठानकोट, जम्मू और उत्तराखंड (काठगोदाम) की ओर यात्रा करने वाले मुसाफिरों को सलाह दी गई है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाने से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से ट्रेन की हालत की पड़ताल जरूर कर लें।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट