- Hindi News
- Local
- Punjab
- Mansa
- Bhim Singh Appeal To Punjab Youth Against Drugs | Mansa News
मानसा जिले के गांव रायपुर में परविंदर सिंह झोटे की याद में रखे गए श्री सहज पाठ के भोग डाले गए। गांव के गुरुद्वारा साहिब में अकाली दल वारिस पंजाब और गांववासियों के सहयोग से उनकी आत्मिक शांति हेतु श्री सहज पाठ रखा गया था। भोग के पश्चात अंतिम अरदास की गई
इसी बीच भीम सिंह ने पंजाब के युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि पंजाब से नशे को खत्म करना बेहद जरूरी है। युवाओं को नशा छोड़कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। उन्होंने अपील की कि प्रदेश में कहीं भी नशा बिकता दिखाई दे तो लोग उसके खिलाफ आवाज उठाएं।
नशे के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाने की अपील
भीम सिंह ने बताया कि परविंदर सिंह झोटे ने नशे के खिलाफ संघर्ष करते हुए अपनी जान कुर्बान कर दी। अब पंजाब के युवाओं को जागरूक होने और नशे के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल किसी एक व्यक्ति या परिवार की नहीं, बल्कि पूरे पंजाब की जिम्मेदारी है।
पाठ के भोग और अंतिम अरदास के पश्चात भीम सिंह ने कार्यक्रम में पहुंचे लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब का हर वर्ग परविंदर सिंह झोटे की सोच से जुड़ चुका है। उन्हें उम्मीद है कि आने वाले वक्त में युवा नशामुक्त पंजाब के लिए आगे आएंगे और नशे के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







