लुधियाना में बेखौफ बदमाशों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीती रात थाना डाबा क्षेत्र में स्थित कोहली मेडिकल शॉप पर लूट की नीयत से घुसे हथियारबंद बदमाशों ने दुकानदार पर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने गल्ले से पैसे लूटने की कोशिश की, मगर दुकानदा

5 मिनट पहले ही निकला था नौकर,अकेला देख घुसे बदमाश

सूचना देते हुए कोहली मेडिकल के मालिक गुरमीत सिंह कोहली ने जानकारी दी कि यह घटना रात करीब 9:30 बजे की है। दुकान पर काम करने वाला लड़का महज 5 मिनट पहले ही छुट्टी करके घर निकला था। वह दुकान पर बिल्कुल अकेले थे। इसी दौरान प्लेटिना बाइक पर तीन युवक आए। बाइक सवार बाहर ही रुक कर आगे चला गया,जबकि उसके दो साथी हथियार लेकर सीधे दुकान के अंदर घुस गए।

विज्ञापनIn-Article Banner

चुप करके पैसे दे..और फिर शुरू कर दी मारपीट

दुकानदार गुरमीत सिंह ने जानकारी दी कि अंदर आते ही दोनों बदमाशों ने उन्हें हथियार दिखाए और पीछे की तरफ धकेल लिया। बदमाशों ने उन्हें धमकाते हुए कहा-चुप करके पैसे दे, रौला न डाल। इस पर गुरमीत सिंह ने हिम्मत दिखाते हुए कहा कि देख लो, दुकान में कैमरे लगे हैं। यह सुनते ही बदमाश भड़क गए और उन्होंने गुरमीत सिंह के साथ हाथापाई आरंभ कर दी। बदमाशों ने उन पर दो-तीन बार हथियारों से वार किया, जिससे उनके शरीर पर दो कट भी लगे हैं।

CCTV में कैद वारदात: पत्नी के आते ही उड़े बदमाशों के होश

सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि हाथापाई के बीच ही अचानक गुरमीत सिंह की पत्नी दुकान पर आ जाती हैं। महिला को देखते ही दोनों बदमाश बुरी तरह घबरा गए। इस दौरान गुरमीत सिंह ने फुर्ती दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया, लेकिन हाथापाई के बीच वह खुद को छुड़ाकर बाहर भागने में सफल हो गया। बचाव में गुरमीत सिंह ने दुकान की कुर्सी उठाई और बदमाशों के पीछे दौड़ लगाई, लेकिन तब तक वे अपने तीसरे साथी के साथ बाइक पर बैठकर फरार हो गए।

1997 से चला रहे हैं दुकान,ऐसा मंजर पहली बार देखा

पीड़ित गुरमीत सिंह का कहना है कि वह साल 1997 से यहां अपनी दुकान चला रहे हैं। इतने सालों में आज तक क्षेत्र में उनके साथ इस तरह का कोई मामला पेश नहीं आया। यह पहली बार है जब बदमाशों ने इस प्रकार बेखौफ होकर वारदात को अंजाम देने की कोशिश की है।

पुलिस कर रही CCTV की जांच

दुकानदार के अनुसार हमलावर युवकों की उम्र करीब 22 से 25 वर्ष के बीच लग रही थी। घटना के तत्काल पश्चात थाना डाबा पुलिस को इसकी लिखित शिकायत (कंप्लेंट) दे दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया है और बाइक के नंबर व हुलिए के आधार पर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट