- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Akal Takht Jathedar Summons Delhi Gurdwara Committee Over Sacrilege Case
दिल्ली के तिलक नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा साहिबपुरा में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के प्रकरण में श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार सिंह साहिब ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कड़ा संज्ञान लिया है। उन्होंने प्रबंधकों की कथित लापरवाही को
इस मामले में श्री अकाल तख्त साहिब ने तुरंत संज्ञान लेते हुए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दिल्ली सिख मिशन के माध्यम से घटना की रिपोर्ट हासिल की। इसके साथ ही दिल्ली की सिख संगत की ओर से भी शिकायतें प्राप्त हुईं।
प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के पश्चात गुरुद्वारा प्रबंधकों ने प्रकरण को गंभीरता से नहीं लिया और सुरक्षा व्यवस्था में भी बड़ी लापरवाही बरती। इसी कारण सिख संगत में भारी रोष पाया जा रहा है।
जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज ने कार्रवाई करते हुए दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य रमिंदर सिंह और बीबी रणजीत कौर सहित गुरुद्वारा साहिब की पांच सदस्यीय कमेटी के सदस्यों प्रेम सिंह, मनमोहन सिंह, सरूप सिंह, हरबीर सिंह और सुखदेव सिंह समेत पूरी प्रबंधक कमेटी को तलब किया है।
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को 21 नवंबर को किया तलब
समस्त को 21 नवंबर 2026 को सुबह 11 बजे श्री अकाल तख्त साहिब के सचिवालय में व्यक्तिगत रूप से पेश होकर अपना लिखित स्पष्टीकरण देने के आदेश जारी किए गए हैं।
जत्थेदार ने कहा कि पिछले लंबे समय से जानबूझकर बेअदबी की घटनाएं की जा रही हैं। दिल्ली के तिलक नगर में हुई यह घटना भी उसी कड़ी का हिस्सा प्रतीत होती है। उन्होंने बताया कि दोषी की मंशा और इस घटना के पीछे काम कर रही ताकतों का पर्दाफाश होना बेहद आवश्यक है।
उन्होंने देश-विदेश की समस्त गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों को निर्देश दिया कि गुरुद्वारों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं और हर समय पहरेदारी सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले प्रबंधकों के खिलाफ श्री अकाल तख्त साहिब की ओर से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
15 नवंबर को हुई थी बेअदबी की घटना, 17 नवंबर को दोबारा दिखा अभियुक्त
जत्थेदार के मुताबिक, बेअदबी की घटना 15 नवंबर को हुई थी, परंतु प्रबंधकों ने 17 नवंबर तक इस प्रकरण को दबाने की कोशिश की और इसकी सूचना श्री अकाल तख्त साहिब तथा संगत को नहीं दी।
जानकारी दी गया कि 17 नवंबर को वही व्यक्ति दोबारा गुरुद्वारा साहिब के नजदीक घूमता दिखाई दिया। इसके बाद ग्रंथी सिंह और सेवादारों ने उसे पकड़कर शोर मचाया, जिसके बाद संगत एकत्रित हुई।
फिलहाल अभियुक्त पुलिस हिरासत में है। हालांकि, जत्थेदार ने स्पष्ट किया कि इस पूरे प्रकरण में गुरुद्वारा प्रबंधकों की लापरवाही भी गंभीर है और इसी के चलते उन्हें श्री अकाल तख्त साहिब में उत्तर देने हेतु तलब किया गया है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







