- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Harike Wetland Migratory Birds Arrival | Punjab Wildlife Updates
सर्दी की दस्तक के साथ ही सतलुज और ब्यास नदियों के संगम पर स्थित प्रसिद्ध हरिके वेटलैंड (पक्षी विहार) विदेशी प्रवासी पक्षियों की चहचहाहट से गुलजार होने लगा है। अलग-अलग ठंडे देशों से हजारों किलोमीटर का सफर तय कर इन पक्षियों के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ ह
इन खास प्रजातियों ने जमाया डेरा
इस बार हरिके झील में ब्लैक कूट, ग्रेलेग गूज, बार-हेडेड गूज, लिटिल ग्रीब और कॉमन पोचार्ड समेत अनेक दुर्लभ प्रजातियों के पक्षी पहुंच चुके हैं। सुबह और शाम के समय झील के आसपास पक्षियों का कलरव सुनाई देने लगा है और पानी में अठखेलियां करते ये विदेशी मेहमान पर्यटकों व पक्षी प्रेमियों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं। जैसे-जैसे ठंड बढ़ेगी, झील में पक्षियों की संख्या में और इजाफा होगा।
पक्षियों की सुरक्षा हेतु पुख्ता इंतजाम रेंज अफसर तेजिंदर सिंह गिल ने बताया कि हरिके झील में आने वाले प्रवासी पक्षियों की सुरक्षा हेतु वन्यजीव महकमा की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पक्षियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने के साथ-साथ शिकारियों को रोकने हेतु गश्त बढ़ा दी गई है। उन्होंने पुष्टि की कि दिसंबर के अंत तक करीब 80 हजार विदेशी पक्षियों के यहां पहुंचने का अनुमान है।
भोजन और अनुकूल मौसम की तलाश में आते हैं मैदानी इलाकों में उल्लेखनीय है कि हर वर्ष सर्दियों के मौसम में साइबेरिया, यूरोप और अन्य पहाड़ी व ठंडे क्षेत्रों में तापमान शून्य से काफी नीचे चला जाता है। वहां की झीलों का पानी जमने के कारण पक्षियों के सामने भोजन का संकट खड़ा हो जाता है। ऐसे में ये पक्षी अनुकूल वातावरण और पर्याप्त भोजन की तलाश में मैदानी इलाकों की ओर रुख करते हैं। हरिके वेटलैंड में प्रचुर मात्रा में पानी और भोजन उपलब्ध होने की वजह से हर वर्ष भारी संख्या में पक्षी यहां प्रवास करते हैं, जो मार्च के अंत तक ठंड कम होने पर अपने मूल देशों को लौट जाते हैं।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







