- Hindi News
- Local
- Punjab
- Faridkot
- Kotkapura CCTV Surveillance Inauguration | Speaker Kultar Sandhwan
कोटकपूरा के ढोढा चौक में सीसीटीवी कैमरे लगाने की शुरुआत करवाते स्पीकर कुलतार सिंह संधवां।
फरीदकोट जिले के कोटकपूरा नगर में सुरक्षा बढ़ाने हेतु पंजाब सरकार की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। ये कैमरे नगर के मुख्य चौकों, बाजारों और एंट्री प्वाइंटों पर लगाए जाएंगे। बुधवार शाम को ढोढा चौक में विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने इस
इस परियोजना के तहत शहर के करीब 40 प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। शहर के व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही इस मांग को पूरा करते हुए स्पीकर संधवां ने कैमरे लगाने के कार्य का शुभारंभ किया।
सीसीटीवी से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी
इसी बीच कुलतार सिंह संधवां ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से कोटकपूरा शहर के सर्वपक्षीय विकास हेतु कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही। नगर में सीसीटीवी कैमरे लगने से सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी तथा शरारती तत्वों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा सकेगी।
आपराधिक घटनाओं की पड़ताल में मिलेगी सहायता
स्पीकर संधवां ने बताया कि नगर के मुख्य चौकों और प्रवेश मार्गों पर कैमरे लगाए जाने से पुलिस को आपराधिक घटनाओं की पड़ताल करने और उनमें शामिल मुल्जिमों को पकड़ने में काफी सहायता मिलेगी।
किसी भी अप्रिय घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज अहम सबूत के रूप में भी सहायक साबित होगी। इस घटनास्थल पर शहरवासियों ने सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग पूरी करने हेतु विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां का धन्यवाद किया।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







