- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Nakodar
- Nakodar Canal Overflow | Jalandhar Highway Flooding & Wall Collapse
जालंधर जिले के नकोदर शहर से गुजरने वाली नहर का पानी शुक्रवार को ओवरफ्लो होकर कपूरथला चौक-नकोदर-मोगा पुराने हाइवे, रिहायशी इलाकों और खेतों में घुस गया। पानी के दबाव से नहर के किनारे दो जगह टूट गए।
पानी पुराने हाइवे से बहता हुआ कमालपुरा और बगिआड़पुरा मोहल्लों के निचले इलाकों की गलियों और घरों में पहुंचने लगा। क्षेत्र के दो प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के पास जलभराव हुआ। इस दौरान एक धार्मिक स्थल की दीवार गिर गई।
'पानी की खपत कम, पूरा पानी छोड़ रहा महकमा'
स्थानीय निवासी मोहन लाल ने कहा कि पानी गलियों और घरों में घुसने पर उन्होंने नगर काउंसिल के प्रधान को जानकारी दी। घटनास्थल पुराने हाइवे पर है, जहां हर समय भारी ट्रैफिक रहता है। इसके पास शहर के निचले मोहल्ले भी बसे हैं।
क्षेत्र के निवासियों ने कहा कि पहले ऐसी हालत बरसात के दिनों में बनती थी, लेकिन अब दो महीने के भीतर फिर ऐसा हुआ है। उनका कहना है कि गेहूं की बिजाई के चलते पानी की खपत कम है, फिर भी नहरी विभाग पूरा पानी छोड़ रहा है। इससे नहरें भरकर टूट रही हैं। रात में पानी छोड़ने से जान-माल का खतरा बना रहता है।
सुरक्षा दीवार बनाने की मांग
निवासियों ने प्रशासन, नहरी महकमा, एसडीएम और हल्का विधायक से जालंधर चौक बाईपास से शहर के अंदरूनी हिस्सों तक नहर के किनारे ऊंचे और पक्के कर सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है।
सूचना मिलने पर शहर काउंसिल प्रधान प्रदीप शेरपुर, सेनेटरी इंस्पेक्टर और स्टाफ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने जेसीबी से टूटे किनारों और निचले इलाकों की ओर मिट्टी लगवाई। मिट्टी की बोरियां रखकर पानी को नगर में जाने से रोका गया।
पीछे से पानी का बहाव कम करवाया
विधायक इंदरजीत कौर मान नहरी विभाग के अफसरों के संपर्क में रहीं। इसके पश्चात पीछे से पानी का बहाव कम करवाया गया। प्रधान प्रदीप शेरपुर ने कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है। खेतों में पानी भरने से गेहूं की बिजाई लगभग 15 से 20 दिन देर होगी।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







