फरीदकोट नगर में सेमनाले के पास कूड़ा फेंककर डंप बनाने को लेकर शुक्रवार को विवाद हो गया। आरोप है कि कोटकपूरा शहर काउंसिल की ओर से फरीदकोट की सीमा में कूड़ा फेंका जा रहा है। इससे आसपास रहने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है।

इस मामले में जल जीवन बचाओ मोर्चा सहित अनेक संगठनों ने कुछ दिन पहले प्रशासन को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की थी। संगठनों ने चेतावनी दी थी कि कूड़ा फेंकने से इलाके में रहने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की।

शुक्रवार को जब कोटकपूरा शहर कौंसिल की कूड़ा उठाने वाली गाड़ियां उक्त स्थान पर कूड़ा फेंकने पहुंचीं तो संगठनों के कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोक लिया। इसके पश्चात प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रास्ता पर जाम लगाकर धरना आरंभ कर दिया।

विज्ञापनIn-Article Banner

इसी बीच प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जल जीवन बचाओ मोर्चा के कन्वीनर शंकर शर्मा, किसान नेता शरणजीत सिंह सरां और भाजपा के जिला अध्यक्ष संदीप सिंह सन्नी बराड़ ने इल्जाम लगाया कि कोटकपूरा नगर काउंसिल द्वारा फरीदकोट में अवैध रूप से कूड़े का डंप बनाया गया है।

यहां हर रोज बड़ी मात्रा में कूड़ा फेंका जाता है और बाद में उसे आग लगा दी जाती है। इसके चलते आसपास रहने वाले लोगों को प्रदूषण और दुर्गंध सहित अनेक तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कूड़ा डंप से लोगों को हो रही परेशानी

उन्होंने कहा कि इस स्थान से कुछ ही दूरी पर फरीदकोट नगर कौंसिल का भी कूड़ा डंप बना हुआ है, जिसके कारण क्षेत्र के लोग पहले से ही परेशान हैं। अब कोटकपूरा शहर काउंसिल द्वारा भी इसी क्षेत्र में कूड़ा फेंके जाने से लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी। उन्होंने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पहले शिकायत दिए जाने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक अवैध रूप से कूड़ा फेंकने और उसे आग लगाने के मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट