- Hindi News
- Business
- Tata Motors Q2 Financial Results | Net Loss Reported Amid Revenue Growth
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड को दूसरी तिमाही में सालाना आधार पर 5,531 करोड़ रुपए का नेट लॉस यानी घाटा हुआ है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 76,170 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।
हालांकि, फर्म का रेवेन्यू 34% बढ़कर ₹96,920 करोड़ पहुंच गया। पिछले साल की इसी तिमाही में यह ₹72,349 करोड़ रहा था।
पिछली तिमाही में 775 करोड़ का मुनाफा हुआ था
पिछली तिमाही यानी वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में फर्म को 775 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। वहीं तिमाही आधार पर कंपनी का रेवेन्यू 1% बढ़ा है। पिछली तिमाही में रेवेन्यू 95,799 करोड़ रुपए था।
नतीजों से पहले कंपनी का शेयर आज 3% गिरा
नतीजों से पहले कंपनी का शेयर 3% की गिरावट के ₹287 के स्तर पर बंद हुआ। बीते छह महीने में यह 15% और एक साल में 28% गिरा है।
इस वर्ष की शुरुआत से अब तक (YTD) कंपनी के शेयरों में लगभग 22% की गिरावट आ चुकी है। कंपनी का मार्केट कैप 1.60 लाख करोड़ रुपए है।
टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स को घाटा होने की वजह
- कच्चे माल की बढ़ती कीमतें: गाड़ियां बनाने में इस्तेमाल होने वाले कच्चे माल (मेटल और अन्य पार्ट्स) की कीमतों में लगातार भारी वृद्धि हुई। इससे कंपनी की प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ गई और मुनाफे पर सीधा असर पड़ा है।
- अतिरिक्त खर्चों का बोझ: तिमाही के बीच फर्म को कुछ अचानक और अतिरिक्त खर्च उठाने पड़े। इन बड़े खर्चों की वजह से कंपनी की बैलेंस शीट और मुनाफे में गिरावट आई।
- बिक्री के रेश्यो में गड़बड़ी: फर्म की कुल बिक्री में कम मुनाफे वाली गाड़ियों का हिस्सा ज्यादा रहा, जबकि अधिक मार्जिन देने वाली गाड़ियों का बैलेंस बिगड़ गया। इसे 'एडवर्स मिक्स' कहा जाता है, जिससे कमाई घट गई।
- वैश्विक बाजार की चुनौतियां: दुनिया भर में चल रही उथल-पुथल और अंतरराष्ट्रीय बाजार की सुस्ती का असर फर्म की JLR की बिक्री पर पड़ा। लग्जरी गाड़ियों की मांग में उतार-चढ़ाव ने फर्म की मुश्किलें बढ़ाईं।
- जगुआर के पुराने मॉडलों को बंद करना: कंपनी ने जगुआर के पुराने मॉडलों का प्रोडक्शन धीरे-धीरे बंद कर दिया है। नए इलेक्ट्रिक (EV) मॉडलों के पूरी तरह रफ्तार पकड़ने तक, पुराने मॉडल बंद होने से कारोबार प्रभावित हुआ।
- JLR के कैश फ्लो में भारी गिरावट: बाजार की चुनौतियों की वजह से JLR के पास नकदी आने के बजाय 1.25 बिलियन पाउंड के 'फ्री कैश आउटफ्लो' (पैसा बाहर जाने) का अनुमान लगाया गया है, जिससे कंपनी का मुनाफा मार्जिन घटकर 2-3% के दायरे में आ गया है।
फर्म की मजबूत सेहत के 5 संकेत
- रेवेन्यू- कमाई लगातार बढ़ रही हो।
- एक्सपेंस -खर्च की बढ़त सेल्स की तुलना में धीमी हो।
- प्रॉफिट - मुनाफा लागातार बढ़ रहा हो।
- EBITDA -सेल्स के साथ-साथ यह भी बढ़े।
- EPS में वृद्धि हो।
- फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव और बढ़ रहा हो।
दुबई एयरपोर्ट ने स्पाइसजेट की चेक-इन सर्विस रोकी: भारत आने वाली 4 उड़ानें रद्द, एयरपोर्ट पर फंसे यात्री; एयरलाइन पर ₹35.85 करोड़ बकाया
बिजनेस- कॉपी लिंक
माइक्रोसॉफ्ट सिस्टम ठप, ऑस्ट्रेलिया की खुफिया सर्विस-पुलिस पर असर: जापान में सरकारी सिस्टम, हॉन्गकॉन्ग में बैंकिंग, फिलीपींस में कोर्ट और भारतीय एयरलाइंस पर असर
बिजनेस- कॉपी लिंक
सेंसेक्स 318 अंक गिरकर 81,592 पर बंद: निफ्टी में 155 अंकों की गिरावट; मेटल, ऑटो और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली
बिजनेस- कॉपी लिंक
सोना 7 महीने बाद ₹1.36 लाख से नीचे आया: 3 दिन में ₹6,536 सस्ता; चांदी ₹3,500 गिरकर ₹1.77 लाख पर आई
बिजनेस- कॉपी लिंक







