- Hindi News
- Local
- Punjab
- Ludhiana
- Ludhiana Turns Into A Hub Of Betting And Gambling This Diwali, With High stakes Games Running From 11 Pm To 10 Am.
लुधियाना भास्कर न्यूज |लुधियाना दिवाली के त्योहारी सीजन में लुधियाना शहर सट्टे और जुए की बड़ी मंडी बन चुका है। शहर के सबसे पॉश इलाकों-साउथ सिटी, मॉडल टाउन, दुगरी और सीएमसी चौक के आसपास हर रात 11 बजे से सुबह 10 बजे तक बिना किसी डर के करोड़ों का जुआ खे
नगर के नामी कारोबारी, बिल्डर और रसूखदार लोग रात होते ही गाड़ियों में बैग भरकर कैश लाते हैं और टेबल पर दांव लगाते हैं। इस बार के जुआ नेटवर्क की सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें अमीर घरानों की महिलाएं भी भारी संख्या में शिरकत कर रही हैं। {मॉडल टाउन एक्सटेंशन (ए-ब्लॉक): यहां एक प्रमुख प्रिंटिंग कारोबारी के घर में खुलेआम जुए की महफिल सज रही है।
इस अड्डे पर नगर के नामचीन घरानों की महिलाएं देर रात तक ताश के पत्तों पर लाखों-करोड़ों रुपये लुटा रही हैं। {दुगरी (फेज-1): एक नामी बुकी ने अपने घर को ही मिनी कैसिनो में तब्दील कर दिया है। रात होते ही पूरे मोहल्ले में लग्जरी गाड़ियों की लंबी लाइनें लग जाती हैं, जिससे स्थानीय निवासी भी परेशान हैं।
साउथ सिटी: यहां एक इमारत की चौथी मंजिल पर बाकायदा टेबल लगाकर हाई-स्टेक जुआ खिलवाया जा रहा है। खिलाड़ी तब तक टेबल नहीं छोड़ते जब तक कि वे जीत न जाएं, चाहे सुबह के 10 ही क्यों न बज जाएं। {ठाकुर कॉलोनी (फॉर्म हाउस): फॉर्म हाउस के बाहर महंगी गाड़ियों का तांता लगा हुआ है।
हालात इतने संगीन हैं कि अनेक लोग जुए के नशे में अपनी प्रॉपर्टी के कागजात तक दांव पर लगा चुके हैं और हार गए हैं। शहर के कारोबारियों का कहना है कि लुधियाना में ऐसा पहली बार देखा जा रहा है जहां इतने बड़े पैमाने पर खुलेआम टेबल लगाकर जुआ खिलवाया जा रहा है।
देर रात तक चलने वाले इन अड्डों की वजह से आसपास के रेस्टोरेंट और होटल संचालकों की चांदी हो रही है। जीतने वाले जुआरी रेस्टोरेंट वालों और सर्विस स्टाफ को मोटी टिप बांट रहे हैं। स्थानीय लोगों का इल्जाम है कि पुलिस को सब पता है कि किस होटल या घर में क्या खेल चल रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति भी नहीं हो रही।
नगर के हर प्रमुख चौक और संवेदनशील इलाकों में पुलिस की नाकाबंदी की गई है। साउथ सिटी एरिया में स्पेशल पीसीआर टीमों की तैनाती की गई है। अगर शहर में कहीं भी अवैध रूप से जुआ या सट्टा चल रहा है, तो उस पर फौरन और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम बनाकर देर रात होटलों, फॉर्म हाउसों और संदिग्ध ठिकानों की सरप्राइज चेकिंग आरंभ की जा रही है।— रुपिंदर सिंह, जॉइंट पुलिस कमिश्नर,







