भास्कर न्यूज| लुधियाना जस्सियां रोड स्थित स्मार्ट सिटी की गली नंबर-4 में बंगाली समाज की ओरो रविवार को काली माता जी की पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने माता रानी के दरबार में माथा टेककर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजन के बीच 108 दीये जलाए गए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। आयोजन के तहत बुधवार, 11 नवंबर को काली माता जी की मूर्ति का विसर्जन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां की जा रही हैं।