- Hindi News
- Local
- Punjab
- Tarn
- Tarn Taran Border | Pakistani Drone And Weapons Recovered By BSF
तरनतारन जिले में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक ग्राम छीना बिधी चंद के क्षेत्र में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की 115 बटालियन के जवानों ने एक पाकिस्तानी ड्रोन और हथियारों का एक पैकेट बरामद किया है। बरामद पैकेट में एक .30 बोर की पिस्तौल, एक मैगज
सर्च के बीच खेत से मिला पाकिस्तानी ड्रोन
इसके पश्चात आसपास के खेतों में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। तलाशी के दौरान जवानों को खेतों से एक पाकिस्तानी DJI Mavic 4 Pro ड्रोन और पीले रंग का एक संदिग्ध पैकेट बरामद हुआ। जब पैकेट की जांच की गई तो उसमें से एक .30 बोर की पिस्तौल, एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस मिले। बीएसएफ के जवानों ने ड्रोन और हथियारों को अपने कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई हेतु थाना सराय अमानत खां की पुलिस के हवाले कर दिया।
मामले की जांच कर रही सुरक्षा एजेंसी
घटना के पश्चात सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि ड्रोन के माध्यम से सीमा पार से हथियार किसने भेजे थे और इस पूरे प्रकरण के पीछे किन लोगों का हाथ है। जांच पूरी होने के पश्चात ही इस संबंध में और जानकारी सामने आ सकेगी।
घटना के पश्चात सीमावर्ती इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने चौकसी बढ़ा दी है। वहीं थाना सराय अमानत खां के एएसआई राजपाल सिंह ने इस रिश्ते में केस नंबर 154 के तहत धारा 25-54-59 और बीवीए 25-26-29 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







