तरनतारन के गांव रास्ता रता गूदा की दाना मंडी से बीती रात एक ट्राला चोरी हो गया। पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में ट्राला ले जाते अज्ञात लोग दिखाई दिए। थाना हरिके पुलिस ने फुटेज लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

काजीकोट निवासी चालक राजबीर सिंह ने जानकारी दी कि उन्होंने अपना खाकी रंग का ट्राला रात में दाना मंडी में खड़ा किया था। ट्रैक्टर के पीछे लगने वाले इस ट्राले पर ‘नूर मोटर्स’ लिखा है। इसका नंबर पीबी 04 एई 7475 है।

सीसीटीवी में वारदात कैद

विज्ञापनIn-Article Banner

राजबीर सिंह के अनुसार, सुबह घटनास्थल पर पहुंचने पर ट्राला वहां नहीं था। इसके पश्चात उन्होंने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें अज्ञात लोग ट्राला ले जाते दिखे।

ट्राला मालिक लखबीर सिंह पुत्र अमरीक सिंह, निवासी मानेके, जिला तरनतारन ने थाना हरिके में चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने फुटेज अपने पास लेकर मामले की जांच शुरू की है।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल में जुटी

डीएसपी पट्टी रवि शेर सिंह ने जानकारी दी कि पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने बताया कि चोरी हुआ ट्राला शीघ्र बरामद कर लिया जाएगा।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट