- Hindi News
- Local
- Punjab
- Pathankot
- Pathankot Dalhousie Chamba Highway Accident | Bolero Falls Into Gorge
पठानकोट-डलहौजी-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 154ए पर स्थित गांव भून के नजदीक मंगलवार रात एक बोलेरो जीप के अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर जाने से उसमें सवार तीन महिलाएं घायल हो गईं। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। सूचना मिलते ही
सवारियों के शौच हेतु रुकी थी जीप, हैंडब्रेक न लगाने से हुआ हादसा
सड़क सुरक्षा फोर्स (धार-कटोरी बंगला) की रात्रि शिफ्ट के सहायक सब-इंस्पेक्टर (ASI) जोगिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें मंगलवार रात लगभग 8:15 बजे हादसे की जानकारी मिली थी। पड़ताल में सामने आया कि बोलेरो जीप (नंबर JK-08C-0090), जिसे दीपक थापा निवासी गांव हथमस्का, जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर चला रहा था, पठानकोट से सवारियों को लेकर बसोहली की तरफ वापस जा रही थी।
रास्ते में गांव भून के निकट सवारियां शौच हेतु उतरीं और गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की गई। इसी दौरान चालक द्वारा गाड़ी की हैंडब्रेक ठीक से न लगाए जाने की वजह से जीप ढलान पर फिसल गई और राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे गहरी खाई में जा गिरी।
घायलों को सिविल अस्पताल पठानकोट रेफर किया
हादसे की खबर मिलते ही एएसआई जोगिंदर सिंह अपनी टीम के सदस्यों कांस्टेबल विकास मेहरा और कांस्टेबल मुनीष सिंह के साथ फौरन मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों के सहयोग से खाई में गिरी जीप से जख्मी महिलाओं को बाहर निकालकर प्राथमिक इलाज के लिए कम्युनिटी हेल्थ सेंटर बधानी में भर्ती करवाया गया, जहां से उनकी हालत को देखते हुए एंबुलेंस के जरिए सिविल चिकित्सालय पठानकोट रेफर कर दिया गया।
जख्मी महिलाओं की पहचान सुनीता देवी, काजल और शक्ति देवी तीनों निवासी ग्राम हथमस्का, जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर के तौर पर हुई है।
एसएसएफ ने घायलों को लौटाया कीमती सामान
सड़क सुरक्षा फोर्स की टीम ने ईमानदारी दिखाते हुए घटनास्थल से बरामद जख्मी सवारियों का सामान जिसमें मोबाइल फोन, नकदी से भरा पर्स, कपड़े और दवाइयां शामिल थीं, उनके परिजनों को सौंप दिया। साथ ही एसएसएफ टीम ने वाहन चालकों से अपील की है कि पहाड़ी और धार क्षेत्र से गुजरते वक्त यातायात नियमों का पालन करें एवं वाहन खड़ा करते वक्त पूरी सावधानी बरतें, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







