- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Mortal Battle 2026 Championship To Be Held In Malaysia
जालंधर-अमृतसर बाईपास स्थित सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एफ.आई.एफ. वर्ल्ड की मलेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता मॉर्टल बैटल-2026 के लिए भारतीय टीम चयन को लेकर एक दिवसीय ट्रायल आयोजित किए गए। आयोजन में एफ.आई.एफ. इंडिया के प्रेसिडेंट हरमिंदर सिंह दुल्लोवाल मौजूद रहे।
चयन समिति में अरुण, राजदीप सिंह और अमरदीप सिंह भी शामिल रहे। ट्रायल में राष्ट्र के विभिन्न राज्यों से 50 से अधिक बॉडी बिल्डरों ने भाग लिया। खिलाड़ियों ने अलग-अलग श्रेणियों में शारीरिक बनावट, फिटनेस, मांसपेशियों की परिभाषा और पोजिंग कौशल का प्रदर्शन किया।
चयन समिति ने प्रदर्शन का बारीकी से आकलन कर अंतरराष्ट्रीय स्तर हेतु उपयुक्त खिलाड़ियों को चुनने की प्रक्रिया पूरी की। हरमिंदर सिंह दुल्लोवाल ने बताया कि वह पिछले आठ वर्षों से भारतीय बॉडी बिल्डिंग टीम को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं हेतु तैयार कर रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में सहयोग हेतु संस्थान की वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. मनहर अरोड़ा का धन्यवाद किया।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







