जालंधर | उपायुक्त और सुरजीत हॉकी सोसायटी के अध्यक्ष वरजीत वालिया, आईएएस ने ओलिंपियन सुरजीत सिंह हॉकी स्टेडियम, जालंधर का दौरा कर 43वें इंडियन ऑयल सर्वो सुरजीत हॉकी टूर्नामेंट की तैयारियों की समीक्षा की। यह टूर्नामेंट 22 से 28 नवंबर के बीच आयोजित होना प्रस्तावित है। दौरे के बीच सोसायटी के मुख्य कार्यकारी अफसर इकबाल सिंह संधू, पीसीएस (सेवानिवृत्त), सचिव रणबीर सिंह तूत तथा महासचिव सुरिंदर सिंह भापा ने संयुक्त रूप से उपायुक्त को स्टेडियम में किए जा रहे प्रबंधों और विभिन्न तैयारियों की सूचना दी। उपायुक्त वरजीत वालिया ने मैदान और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर तैयारियों पर संतोष जताया।