जालंधर-गोराया नेशनल हाईवे पर स्थित ड्राइविंग टेस्ट सेंटर के पास सड़क हादसा हो गया। इसमें बाइक सवार 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस जांच के अनुसार, स्प्लेंडर बाइक पर सवार दोनों युवक फिल्लौर की ओर से आ रहे थे।

इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए।

हादसे की जानकारी एक राहगीर ने फौरन सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) को दी। सूचना मिलते ही SSF टीम के इंचार्ज सरबजीत सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापनIn-Article Banner

जवानों ने बिना वक्त गंवाए सड़क पर जख्मी पड़े दोनों युवकों को प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) दिया और फौरन 108 एंबुलेंस व नेशनल हाईवे की एंबुलेंस को घटनास्थल पर बुलाया। इसके बाद दोनों घायलों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया गया।

घायलों के परिवार को दी जानकारी SSF इंचार्ज सरबजीत सिंह ने बताया कि घायलों के पास मिले पहचान पत्रों (ID कार्ड) के आधार पर उनकी शिनाख्त की गई है। टीम ने संबंधित गांव के सरपंच से संपर्क कर युवकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। उन्हें सिविल चिकित्सालय फगवाड़ा पहुंचने हेतु सूचित कर दिया है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट