- Hindi News
- Local
- Chandigarh
- Chandigarh Shastri Market Vending Act Violation | Damanpreet Singh Complaint
चंडीगढ़ शास्त्री मार्केट के सामने वेंडिंग जोन में बैठे 107 वेंडरों पर आखिर किस अफसर की मेहरबानी है। ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं, क्योंकि एक तरफ नगर निगम की टीम पार्किंग में रखे 5 अस्थायी बूथ हटाने के लिए JCB लेकर पहुंच जाती है, वहीं दूसरी तरफ शास्त्र
एरिया पार्षद दमनप्रीत सिंह ने इस मामले में नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार को शिकायत देकर वेंडरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पार्षद का इल्जाम है कि यहां बैठे वेंडर वेंडिंग एक्ट के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।
नियमों के अनुसार, वेंडरों को सुबह 6 बजे अपना सामान लेकर आना है और वे अपनी जगह पर स्थायी रूप से सामान नहीं रख सकते। इसके बावजूद यहां कई दुकानदार अपना सामान रात को भी वहीं छोड़कर चले जाते हैं।
बेंच, तिरपाल और सामान स्थायी रूप से रखा पार्षद दमनप्रीत सिंह के अनुसार, वेंडिंग जोन में कई दुकानदारों ने अपनी जगह पर स्थायी इंतजाम कर लिए हैं। यहां बेंच रखे हुए हैं, ऊपर तिरपाल लगाई गई है और दुकानों का सामान भी स्थायी रूप से रखा जा रहा है। वेंडिंग एक्ट के तहत इस तरह सामान छोड़ने और स्थायी व्यवस्था करने की अनुमति नहीं है। वेंडरों को तय वक्त के मुताबिक दुकान लगाकर रात को सामान हटाना होता है।
उन्होंने सवाल उठाया कि जब ये गतिविधियां लंबे समय से रोजाना हो रही हैं तो शहर निगम के अधिकारियों और घटनास्थल पर तैनात इंस्पेक्टर को यह सब क्यों दिखाई नहीं देता। आखिर किस अधिकारी की शह पर वेंडिंग जोन में नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।
एक दुकानदार के पास 4-5 स्कैनर पार्षद ने वेंडिंग जोन में आर्थिक लेनदेन को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका इल्जाम है कि एक-एक दुकानदार के पास चार से पांच स्कैनर पड़े हुए हैं। 107 वेंडरों की एक दिन की कमाई का हिसाब लगाया जाए तो यह लाखों रुपए तक पहुंच सकती है। उन्होंने इस मामले में जीएसटी चोरी की आशंका भी जताई है।
5 बूथ हटाने हेतु एक दिन में पहुंची जेसीबी शहर निगम के दोहरे रवैये का मुद्दा उठाते हुए पार्षद ने पार्किंग में रखे 5 अस्थायी बूथों का प्रकरण भी सामने रखा। उनके मुताबिक, दुकानदार इन बूथों को नहीं रखना चाहते थे। अतः उन्होंने इन्हें हटाने हेतु सोमवार को शहर निगम कमिश्नर अमित कुमार को शिकायत दी थी। इसके पश्चात मंगलवार सुबह ही शहर निगम की टीम जेसीबी लेकर घटनास्थल पर पहुंच गई।
पार्षद का प्रश्न है कि जब पांच बूथों की शिकायत पर शहर निगम अगले ही दिन कार्रवाई हेतु पहुंच सकता है तो 107 वेंडरों के खिलाफ लंबे समय से मिल रही शिकायतों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही।
इंस्पेक्टर सब कुछ देखकर भी बने मूकदर्शक इस मामले में नगर निगम अधिकारी सुनील दत्त से बात की गई। उन्होंने बताया कि अगर ऐसा हो रहा है तो इसकी छानबीन करवाई जाएगी और नियमों के मुताबिक कार्रवाई होगी। किसी को भी नहीं छोड़ा जाएगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







