पटियाला-संगरूर नेशनल हाईवे पर भाखड़ा नहर पर बना लोहे का पुल अचानक टूट गया। जिस वक्त गुरूवार तड़के पुल टूटा, उसके ऊपर से ट्रक गुजर रहे थे। पुल टूटने के बाद दोनों ट्रक नीचे धंसकर भाखड़ा नहर में ही लटक गए। इसकी खबर मिलते ही प्रशासन की बचाव टीमें व फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंच गई है। पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग कर ट्रैफिक रोक दिया गया है। दोनों ट्रक में कितने लोग थे और वे अभी कहां हैं, इसके बारे में भी जानकारी नहीं मिल पाई है। शुरुआती सूचना के अनुसार जिस नेशनल हाईवे पर ये पुल टूटा, वह 2016 में बनकर तैयार हुआ था। उसी समय ये पुल भी बना था। करीब 10 साल बाद पुल के टूटने से अनेक प्रश्न खड़े हो रहे हैं। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं…