कथलौर पुल के अपर स्ट्रीम, गुगरां और किरी क्रशर जोन सहित विभिन्न स्थानों पर अवैध खनन से जुड़े गड्ढे पाए गए।

पठानकोट में अवैध माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 2 अलग-अलग थानों में प्रकरण दर्ज किए हैं। माइनिंग महकमा से मिली सूचना और सर्वे ऑफ इंडिया (SOI) की रिपोर्ट के आधार पर कथलौर पुल के अपर स्ट्रीम, गुगरां और किरी क्रशर जोन सहित विभिन्न स्थानों

पुलिस ने इन स्थानों के ज्योग्राफिकल कोऑर्डिनेट्स का सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दर्ज स्थानों से मिलान किया। पड़ताल में संबंधित जगहों पर अवैध माइनिंग की पुष्टि होने के पश्चात तारागढ़ और नरोट जैमल सिंह थानों में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं, जिनकी पहचान की जानी अभी बाकी है।

विज्ञापनIn-Article Banner

इस बारे में एसडीओ बिपनदीप सिंह से बात की गई तो उन्होंने जानकारी दी कि इन स्थानों पर पहले ही माइनिंग हो चुकी थी। रिपोर्ट मिलने के पश्चात इसका मिलान किया गया तो अवैध माइनिंग का पता चला। अब खनन विभाग की ओर से डिमार्केशन करवाई जाएगी।

क्या है पूरा मामला, जानिए…

  • अफसरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए: पठानकोट-गुरदासपुर में चल रहे अवैध खनन को लेकर सितंबर में सर्वे ऑफ इंडिया ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में रिपोर्ट सौंपी थी। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट की पड़ताल कर 4 सप्ताह के भीतर जिम्मेदार लोगों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे।
  • सितंबर में 233 स्थानों पर अवैध खनन की बनी थी रिपोर्ट: सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से 3 जुलाई को सौंपी गई रिपोर्ट में दोनों जिलों के करीब 233 ऐसे स्थानों की पहचान की गई थी, जहां अवैध खनन हो रहा था। अदालत ने चेतावनी देते हुए बताया था कि यदि संबंधित अफसरों ने तत्काल उचित कार्रवाई नहीं की तो अगली सुनवाई पर उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी तय की जाएगी। अदालत ने अगली सुनवाई 16 नवंबर तय की थी।
  • तारागढ़ सहित 5 गांवों के आसपास मिले गड्ढे: तारागढ़ पुलिस के मुताबिक, एएसआई निर्मलजीत सिंह को माइनिंग विभाग की ओर से 17 नवंबर को किए गए पिट सर्वे से संबंधित पत्र मिला था। इसमें उन विभिन्न स्थानों के ज्योग्राफिकल कोऑर्डिनेट्स और विवरण दिए गए थे, जहां अवैध माइनिंग की आशंका जताई गई थी।
  • झुंबर गांवों के आसपास चिन्हित स्थानों की छानबीन: जानकारी मिलने के पश्चात पुलिस और खनन विभाग के संबंधित फील्ड स्टाफ ने कथलौर पुल के पास अपर स्ट्रीम इलाका में निरीक्षण किया। इस दौरान जसवां, सियाल, मैरा कलां, चक्क हरीराय कथलौर और झुंबर गांवों के आसपास चिन्हित स्थानों की जांच की गई।
  • सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दर्ज गड्ढों से मिलान: निरीक्षण में अवैध माइनिंग से जुड़े गड्ढे मिले। इनकी लोकेशन का सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दर्ज गड्ढों से मिलान किया गया, जिसके आधार पर संबंधित स्थानों पर अवैध खनन होने की पुष्टि हुई।

आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो पाई प्रकरण में थाना तारागढ़ में माइंस एंड मिनरल्स (डेवलपमेंट एंड रेगुलेशन) एक्ट, 1957 की धारा 21(1) और BNS की धारा 303(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। शिकायत ASI निर्मलजीत सिंह की ओर से दी गई। आरोपियों की पहचान अभी नहीं हो पाई है।

नरोट जैमल सिंह में भी दर्ज हुआ मामला थाना नरोट जैमल सिंह पुलिस ने भी माइनिंग महकमा से प्राप्त सर्वे रिपोर्ट और पत्राचार के आधार पर अवैध माइनिंग का एक अन्य केस दर्ज किया है। ASI प्रेम नाथ को माइनिंग महकमा के अफसरों की ओर से 17 नवंबर को किए गए पिट सर्वे से संबंधित रिपोर्ट और दस्तावेज मिले थे। इनमें कथलौर पुल अपर स्ट्रीम, गुगरां और कीड़ी क्रशर जोन के अवैध माइनिंग से जुड़े गड्ढों का उल्लेख था।

संबंधित स्थानों पर अवैध माइनिंग होने की पुष्टि इसके बाद संबंधित अफसरों और फील्ड स्टाफ ने जसवां, सियाल तरफ नरोट, मैरा कलां, चक्क हरीराय कथलौर और झुंबर तरफ नरोट के इलाकों का निरीक्षण किया। छानबीन के बीच मिले गड्ढों का सर्वे ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में दर्ज स्थानों से ज्योग्राफिकल कोऑर्डिनेट्स के आधार पर मिलान किया गया। इस तुलना में संबंधित स्थानों पर अवैध माइनिंग होने की पुष्टि हुई।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट