बुधवार देर रात को फिरोजपुर-फाजिल्का हाईवे पर सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के नजदीक एक टूरिस्ट बस और ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर बीच से दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में ट्रैक्टर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इ

मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा टूरिस्ट बस चालक ने एक मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बस को अचानक रॉन्ग साइड में मोड़ दिया। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। इस हादसे में ट्रैक्टर सवार युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया।घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को तुरंत उपचार हेतु जलालाबाद के सिविल चिकित्सालय में भर्ती कराया। वहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

विज्ञापनIn-Article Banner

मामले की छानबीन कर रहे पुलिस अफसर जतिंदर सिंह ने बताया कि चोटिल युवक का चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को कब्जे में ले लिया है। पड़ताल में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट