- Hindi News
- Local
- Punjab
- Kapurthala
- Kapurthala Blackout Mock Drill | Air Raid Alert Siren Update
कपूरथला में 27 नवंबर को एयर रेड और ब्लैकआउट मॉक ड्रिल होगी। यह अभ्यास भारत सरकार के गृह मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत किया जाएगा। इसका मकसद आपात स्थिति में बचाव और सुरक्षा एजेंसियों की तैयारियों को परखना है।
रात 8 बजे पुरानी कचहरी में बचाव कार्यों की मॉक ड्रिल होगी। इसी समय नगर में ब्लैकआउट अभ्यास भी किया जाएगा। इसी बीच एयर रेड चेतावनी सिग्नल के साथ सायरन बजाया जाएगा।
जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी
मॉक ड्रिल की शुरुआत एयर रेड चेतावनी सिग्नल से होगी। इसी बीच दो मिनट तक ऊंची-नीची आवाज वाला सायरन बजेगा।
लोगों से अपील की गई है कि अभ्यास के बीच गैर-जरूरी लाइटें बंद रखें। हालांकि, जरूरी सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहेंगी।
आग बुझाने और घायलों को बचाने का होगा अभ्यास
मॉक ड्रिल में आग बुझाने, खोज और बचाव, प्राथमिक इलाज एवं चिकित्सा मदद देने का अभ्यास किया जाएगा।
इसके अलावा घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने और ट्रैफिक व भीड़ को नियंत्रित करने की तैयारियां भी परखी जाएंगी।
लगातार सायरन के पश्चात मिलेगा ऑल क्लियर सिग्नल
अभ्यास के अंत में दो मिनट तक लगातार ऊंची आवाज वाला सायरन बजेगा। इसके बाद ऑल क्लियर सिग्नल दिया जाएगा।
यह संकेत होगा कि मॉक ड्रिल पूरी हो गई है। इस अभ्यास के जरिए सिविल डिफेंस और बचाव एजेंसियों के बीच तालमेल बेहतर करने के साथ आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों को मजबूत किया जाएगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







