- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Lord Vishnu Awakened After Four Months, And The Pause On Auspicious Functions Was Lifted With Devuthani Ekadashi.
4 महीने की योगनिद्रा के पश्चात शुक्रवार को भगवान विष्णु के जागरण का पर्व देवउठनी एकादशी मनाया गया। इसी के साथ चातुर्मास खत्म हो गया है और चार महीनों से रुके विवाह, यज्ञोपवीत व मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों पर लगा विराम भी हट गया है। इस बार देवउठनी एकादशी पर हर्षण, वज्र, रवि और सर्वार्थ सिद्धि जैसे चार शुभ योगों का संयोग बना है, जिसमें भगवान विष्णु की विशेष पूजा की जा रही है।
ज्योतिषाचार्य राम अवतार के मुताबिक, सुबह 7.15 बजे तक दशमी रहने के पश्चात एकादशी तिथि शुरू हुई। मान्यता के अनुसार आषाढ़ शुक्ल एकादशी से विष्णु जी 4 माह के लिए योगनिद्रा में जाते हैं और कार्तिक शुक्ल एकादशी पर जागते हैं।
इस दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ और श्रवण फलदायी माना जाता है। 21 नवंबर को शहर के अनेक मंदिरों में माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह होगा। इसके लिए शाम 5.25 बजे से 5.52 बजे तक 27 मिनट का शुभ मुहूर्त है। तुलसी विवाह के लिए गमले को गेरू से सजाकर चारों तरफ गन्ने का मंडप बनाया जाता है।
माता तुलसी को चुनरी, साड़ी व चूड़ियां पहनाकर सोलह शृंगार किया जाता है। इसके पश्चात गणेश जी और शालिग्राम जी का पूजन कर तुलस्यै नमः मंत्र का जाप करें, नारियल-दक्षिणा चढ़ाएं और शालिग्राम को हाथ में लेकर तुलसी की सात परिक्रमा कर आरती के साथ विवाह संपन्न करें।
नवंबर-दिसंबर में विवाह के शुभ मुहूर्त हैं। 15 दिसंबर से खरमास शुरू होने पर मांगलिक कार्य रुक जाएंगे और 18 जनवरी 2027 से दोबारा शुभ मुहूर्त शुरू होंगे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







