शिरोमणि भगत बाबा नामदेव जी के 756वें प्रकाश पर्व के अवसर पर नानक साईं फाउंडेशन नांदेड़ के चेयरमैन पंडरीनाथ बोकारे के नेतृत्व में 12वीं संत नामदेव घुमान यात्रा अमृतसर पहुंची। कबीर पार्क पहुंचने पर नौजवान खालसा सेवक सभा के प्रेसिडेंट गुरसेवक सिंह, गुरदित बीर सिंह, राम सिंह, दान सिंह जेई और तजिंदर सिंह गोल्डी ने यात्रा का स्वागत किया और चेयरमैन पंडरीनाथ बोकारे को सम्मानित किया। इसी बीच संगत हेतु लंगर भी लगाया गया।

चेयरमैन पंडरीनाथ बोकारे ने कहा कि यह यात्रा श्री हजूर साहिब नांदेड़ से आरंभ होकर घुमान में मनाए जा रहे भगत बाबा नामदेव के प्रकाश पर्व में शामिल होने जा रही है। यात्रा में विभिन्न धर्मों के श्रद्धालु शामिल हैं।

प्रेसिडेंट गुरसेवक सिंह ने बताया कि यात्रा का प्रमुख उद्देश्य दक्षिण और उत्तर भारत के लोगों में भाईचारा बढ़ाना, भगत नामदेव जी के विचारों का प्रसार करना तथा संगत को दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के इतिहास से रूबरू करवाना है। यात्रा में शामिल संगत ने बॉर्डर पर जाकर रिट्रीट सेरेमनी भी देखी।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट