लुधियाना| छावनी मोहल्ला क्लीनिक की जर्जर हालत को लेकर भाजपा के जिला लुधियाना (शहरी) अध्यक्ष सुनील मोदगिल ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की स्वास्थ्य क्रांति और मोहल्ला क्लीनिकों के जरिए गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की बात जमीनी स्तर पर पूरी नहीं हो रही है। सुनील मोदगिल के मुताबिक फरवरी 2025 में आग लगने से क्लीनिक को भारी नुकसान हुआ था, मगर लंबा समय बीतने के बाद भी इमारत की मरम्मत नहीं कराई गई। उन्होंने जानकारी दी कि डॉक्टर और मरीजों को एक तंग किराए की दुकान में सीमित संसाधनों के बीच काम चलाना पड़ रहा है। प्रतिदिन 110 से 120 मरीज यहां उपचार हेतु आते हैं। उन्होंने क्लीनिक की तुरंत मरम्मत कराकर सुरक्षित और स्वच्छ इलाज व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग रखी।
आग की घटना के 9 महीने पश्चात भी छावनी मोहल्ला क्लीनिक की मरम्मत नहीं: सुनील
लुधियाना| छावनी मोहल्ला क्लीनिक की जर्जर हालत को लेकर भाजपा के जिला लुधियाना (शहरी) अध्यक्ष सुनील मोदगिल ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार की स्वास्थ्य क्रांति और मोहल्ला क्लीनिकों के जरिए गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने की बात जमीनी स्तर पर पूरी नहीं हो रही है।
EEditor
21 नव॰ 2026, 09:05 am 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






