भास्कर न्यूज | अमृतसर पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बंद करने के आदेशों के बाद भी फैक्टरी चलाने के इल्जाम में मकबूलपुरा थाना पुलिस ने 2 संचालकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बोर्ड के सहायक पर्यावरण इंजीनियर अमृतपाल सिंह चाहल की शिकायत पर 19 नवंबर को कार्रवाई की। शिकायत के मुताबिक, ओल्ड फोकल प्वाइंट स्थित प्लॉट नंबर 26 में मैसर्स अमर कलर केम इंडिया को बोर्ड ने 12 जून 2026 को बंद करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद फैक्ट्री संचालक राकेश हांडा और रोहित हांडा दोनों निवासी प्लॉट नंबर 26, ओल्ड फोकल प्वाइंट ने इकाई का संचालन जारी रखा। बोर्ड अफसर ने इसे आदेशों का जानबूझकर उल्लंघन बताते हुए पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।