अमृतसर| रोटरी क्लब अमृतसर 1933 द्वारा डॉ. स्वराज ग्रोवर को 58 वर्षों से निरंतर समाज सेवा के इलाका में राष्ट्रीय स्तर पर लगभग 14 देशों में ग्राउंड स्तर पर कल्याणकारी गतिविधियों के लिए सम्मानित किया। जिसमें समाज सेविका ग्रोवर को "वोकेशनल एक्सीलेंस अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर अनिल सिंघल, चेयरमैन कुंवर विजय प्रताप सिंह, पीडीजी. दविंदर सिंह, प्रधान दलजीत सिंह, सचिव अशोक कुमार एवं उनकी टीम द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर राजीव अनेजा, हिमानी अरोड़ा, जगदीश सचदेवा तथा कुंवर अमित वीर सिंह को भी अपने-अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया गया।