भास्कर न्यूज |लुधियाना सिख धर्म के संस्थापक प्रथम पातशाह श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में नगर में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। इस शुभ अवसर पर ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री कलगीधर सिंह सभा, फील्ड गंज से श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया और पंज प्यारों की अगुवाई में एक विशाल व भव्य शहर कीर्तन सजाया गया। शहर कीर्तन को लेकर सुबह से ही संगत में भारी उत्साह नजर आया। शहर कीर्तन की शुरुआत अरदास के साथ हुई। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को फूलों से सुसज्जित भव्य पालकी साहिब में विराजमान किया गया। पालकी साहिब के पीछे हजारों की संख्या में श्रद्धालु"सतगुरु नानक प्रगटया, मिटी धुंध जग चानण होया" और "धन गुरु नानक" के मधुर शबद गायन करते हुए चल रहे थे।