- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- The Religious Group Delighted The Congregation With Gurbani Kirtan.
गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब, सेंट्रल टाउन में प्रबंधक कमेटी ने संगत के सहयोग से विशेष गुरमति समागम करवाया। श्री गुरु ग्रंथ साहिब की हजूरी में रहिरास साहिब के पाठ से समागम का शुभारंभ हुआ। उपरांत देर रात तक चले समागम में भाई तरनवीर सिंह रब्बी, लुधियाना वालों ने गुरबाणी कीर्तन द्वारा संगत को निहाल किया। वहीं भाई शनबीर सिंह के रागी जत्थे ने मनोहर कीर्तन की प्रस्तुति दी एवं ज्ञानी मनजीत सिंह ने गुरमति विचार साझा किए गए।
ज्ञानी जगजीत सिंह ने दीवान की समाप्ति पर अरदास की और हुक्मनामा लिया। मंच संचालन की सेवा गुरुद्वारा साहिब के महासचिव परमिंदर सिंह डिंपी ने निभाई। कमेटी के प्रधान चरणजीत सिंह ने संगत का धन्यवाद किया। जल और जोड़ों की सेवा भाई घनैया जी सेवक दल ने और लंगर तैयार करने की सेवा जीत सिंह तथा उनके साथियों ने की।
यहां पर खजांची जतिंदर सिंह खालसा, बलजीत सिंह सेठी, राजिंदर सिंह बेदी, गुरमिंदर सिंह गोमा, जुगिंदर सिंह बागावाले, दविंदर सिंह, बलबीर सिंह, हरजिंदर सिंह, मनविंदर सिंह सहगल, जसविंदर सिंह, रविंदर सिंह रीहल, सुखदेव सिंह सहगल, सरबजीत सिंह, सरदूल सिंह कानपुरी, गुरजीत सिंह, परमजीत सिंह, बलदेव सिंह कुंदी, एडवोकेट चरणजीत सिंह मक्कड़, गुरिंदर सिंह मझैल और अमरजीत सिंह बंटी आदि के अलावा अन्य मौजूद थे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







