- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- True Devotion Is To Wake Up From The Worldly Sleep And Connect With God.
मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी में मां बगलामुखी के निमित्त सामूहिक दिव्य हवन किया। सर्व प्रथम ब्राह्मणों ने प्रमुख यजमान राकेश प्रभाकर एवं राजेश कुमार से विधिवत वैदिक रीति मुताबिक पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन, नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन में आहुतियां डलवाईं।
धाम के संस्थापक और व्यवस्थापक नवजीत भारद्वाज ने बताया कि कबीर साहिब हमें समझाते हैं कि जागना केवल सुबह आंखें खोलने का नाम नहीं है। वास्तविक जागृति तब आती है, जब मनुष्य का विवेक जागता है, जब उसे अच्छे-बुरे की पहचान होती है। जिस इंसान के भीतर परमात्मा के नाम की लगन लग जाती है, वह दूसरों की बुराई करने के बजाय अपने भीतर की कमियों को सुधारने लगता है।
उन्होंने प्रवचन के समापन पर बड़ी विवेकतापूर्ण मां भक्तों को संदेश देते कहा कि संसार की नींद मीठी जरूर है, मगर आत्मज्ञान की जागृति अनमोल है। संसार का सुख कुछ वक्त हेतु मन को प्रसन्न कर सकता है, लेकिन परमात्मा के नाम का सिमरन जीवन को भीतर से शांति और संतोष प्रदान करता है।
इसलिए जीवन में आत्मचिंतन को स्थान देकर परमात्मा से जुड़ना ही सच्ची भक्ति का रास्ता है। यहां अमरेंद्र कुमार शर्मा, पूनम प्रभाकर, सरोज बाला, समीर कपूर, रोहित भाटिया, जानू थापर, ऋषभ कालिया, अजीत कुमार, नरेंद्र, राकेश शर्मा, अमरेंद्र सिंह, नवीन , प्रदीप, सुधीर, सुमीत, मनीष शर्मा, दानिश, रितु व श्रद्धालु मौजूद थे।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







