- Hindi News
- Local
- Punjab
- Jalandhar
- Aam Aadmi Clinic Employees To Go On Hunger Strike In Sangrur On 25th
जालंधर। पंजाब के आम आदमी क्लीनिकों के कर्मियों ने मांगें पूरी न होने पर 25 नवंबर को संगरूर में रोष प्रदर्शन और भूख हड़ताल का एलान किया है। आम आदमी क्लीनिक सांझा फ्रंट पंजाब ने जानकारी दी कि आंदोलन में राज्यभर के क्लीनिकों में तैनात मेडिकल ऑफिसर, फार्मे
फ्रंट पदाधिकारियों के अनुसार वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, एमडी एनएचएम साक्षी साहनी और पूर्व डीएचएस डॉ. हतिंदर कौर से अनेक दौर की बैठकें हो चुकी हैं। इसमें मांगों पर सैद्धांतिक सहमति बनने का दावा किया गया, मगर अब तक कोई आधिकारिक अधिसूचना जारी नहीं हुई।
कर्मियों की मुख्य मांगों में सेवाओं को पक्का करने, महंगाई व काम के बोझ के मुताबिक इंसेंटिव बढ़ाने, टीबी, डॉग बाइट, डायबिटीज और एनसीडी कार्यक्रमों हेतु अलग इंसेंटिव, रविवार व गजटेड छुट्टियों सहित पूरे माह का वेतन-इंसेंटिव, कर्मियों व उनके परिवारों हेतु स्वास्थ्य व दुर्घटना बीमा कवर और कम ओपीडी की स्थिति में रोजाना न्यूनतम 75 मरीजों के बराबर भुगतान तय करने की मांग शामिल है।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







