जिला खजाना कार्यालय में डिप्टी कमिश्नर वरजीत वालिया ने प्रदेश सरकार के पेंशनरों की सुविधा हेतु लगाए गए तीन दिवसीय पेंशनर सेवा मेले की शुरुआत करवाई। उन्होंने पंजाब सरकार के पेंशनर सेवा पोर्टल की जानकारी देते हुए बताया कि यह पेंशन से जुड़े मुद्दों के त्वरित और सुविधाजनक निपटारे हेतु आरंभ की गई डिजिटल पहल है, जिससे पेंशनर घर बैठे अपने पेंशन खाते से संबंधित सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

डिप्टी कमिश्नर ने जिले के सेवानिवृत्त पेंशनरों से मेले में अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी ई-केवाईसी और ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र प्रक्रिया पूरी करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पोर्टल पर पंजीकरण के पश्चात पेंशनर ऑनलाइन सूचना देख सकेंगे, दस्तावेज डाउनलोड कर सकेंगे और आवेदनों की स्थिति भी ट्रैक कर सकेंगे।

मेले में पेंशनरों से पीपीओ की प्रति, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, पैन कार्ड और आधार से लिंक मोबाइल फोन लाने को बताया गया, ताकि ओटीपी के जरिए प्रक्रिया पूरी हो सके। यह मेला 20 और 21 नवंबर को जिला खजाना कार्यालय तथा उप-खजाना कार्यालय नकोदर, शाहकोट और फिल्लौर में भी जारी रहेगा। घटनास्थल पर राष्ट्रीयकृत बैंकों के अफसर/कर्मी ई-केवाईसी और जीवन प्रमाण अपडेट करेंगे।

विज्ञापनIn-Article Banner

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट