लुधियान में नाकाबंदी के बीच एक कार चालक ने पुलिसकर्मी के रोकने का इशारा करने के बावजूद गाड़ी की रफ्तार कम नहीं की। आरोपी ने तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चलाते हुए पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से कार भी बरामद कर ली। थाना डिविजन नंबर-5 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में कांस्टेबल तरसेम सिंह ने कहा कि 18 नवंबर 2026 को वह थाना डिविजन नंबर-5 में जनरल ड्यूटी पर तैनात था। वह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हमराज सिंह चीमा और पुलिस पार्टी के साथ मल्हार रोड स्थित सिटी मॉल के सामने नाकाबंदी ड्यूटी कर रहा था।

विज्ञापनIn-Article Banner

इसी दौरान फिरोजपुर रोड की तरफ से काले रंग की कार आई। कार को वैभव नाम का व्यक्ति चला रहा था। चालक तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाकर आम लोगों की जान को खतरे में डाल रहा था।

ड्राइवर को रुकने का इशारा किया तो गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी

पुलिसकर्मी ने कार ड्राइवर को रुकने का इशारा किया तो उसने गाड़ी रोकने के बजाय उसकी रफ्तार और बढ़ा दी। अभियुक्त ने पुलिसकर्मी की तरफ कार मोड़कर उसे टक्कर मारने और कुचलने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस पार्टी ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को हिरासत में ले लिया और उसकी कार भी बरामद कर ली।

पुलिस ने आरोपी की पहचान वैभव अरोड़ा निवासी पटेल नगर, लुधियाना के रूप में की है। उसके खिलाफ BNS की धाराओं 281, 62, 221 और 132 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच आरंभ कर दी है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट