अमृतसर | जीटी रोड अड्डा फत्तूवाल के पास तेज रफ्तार कैंटर ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार चाचा-भतीजे की जान चली गई। खलचियां थाना पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के भाई पलजिंदर सिंह निवासी ग्राम सुधार राजपूतां ने पुलिस का दी शिकायत में कहा कि 18 नवंबर रात लगभग 9:30 बजे भाई हरजिंदर सिंह और भतीजा हरकवलजीत सिंह अपनी कार पर सवार होकर जीटी रोड के रास्ते रईया से अड्डा फत्तूवाल आ रहे थे। जैसे ही उन्होंने अड्डा फत्तूवाल डिवाइडर से कार मोड़ी तो अमृतसर की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार कैंटर के चालक ने बिना हॉर्न दिए सीधी टक्कर मार दी। हादसे में घायल दोनों चाचा-भतीजा की जान चली गई।