लुधियाना के साहनेवाल में थार सवार 2 युवकों ने कार ड्राइवर से 5 तोले सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। आरोपियों ने पहले अपनी थार गाड़ी शिकायतकर्ता की कार के आगे लगाकर उसे रोका। फिर उसके साथ हाथापाई कर वारदात को अंजाम दिया।

पीड़ित पेशे से कॉलोनाइजर है। उसने आरोपियों की थार गाड़ी का नंबर 1841 नोट कर लिया। पीड़ित के अनुसार, उसे पहले भी कई बार धमकियां मिल चुकी हैं, लेकिन ये धमकियां किसी गैंगस्टर की तरफ से नहीं, बल्कि उसके निजी जानकारों की तरफ से मिली थीं।

शिकायतकर्ता दिपांशु राय निवासी मकान नंबर-249, बसंत एवेन्यू, दुगरी ने पुलिस को बताया कि 20 नवंबर 2026 को वह अपनी कार में सवार होकर जीटी रोड साहनेवाल स्थित भरावां दा ढाबा की तरफ जा रहा था।

विज्ञापनIn-Article Banner

शाम करीब 6:15 से 6:30 बजे जब वह गांव माजरा के पास सुआ पुली पर पहुंचा तो एक थार गाड़ी में सवार दो युवकों ने अपनी गाड़ी उसकी कार के आगे लगा दी। इसके बाद दोनों युवकों ने उसके साथ हाथापाई की और गले में पहनी करीब 5 तोले की सोने की चेन छीनकर फरार हो गए।

थार गाड़ी का नंबर 1841 किया नोट शिकायतकर्ता के मुताबिक, वह आरोपियों की थार गाड़ी का नंबर 1841 नोट कर पाया। थाना साहनेवाल पुलिस ने उसकी शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धाराओं 126(2), 304(2), 351(1), 351(3) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।

पुलिस अब आरोपियों की पहचान करने हेतु घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालने और गाड़ी के नंबर के आधार पर छानबीन करने में जुटी है।

खबर अभी बाकी है!

  • पसंद की खबरें
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट

खबर अभी बाकी है!

  • मनचाहे अलर्ट
  • खबर सबसे तेज
  • लाइव अपडेट