लुधियाना| गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब (दुगरी) में आयोजित श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन समागम में भारी संख्या में संगत ने पहुंचकर शीश नवाया और वाहेगुरु का सिमरन किया। समागम के बीच पूरा गुरुद्वारा साहिब रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया, जिससे गुरुद्वारा परिसर रोशनी से जगमगा उठा। देर रात तक गुरुद्वारा साहिब में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। इस अवसर पर भाई अनंत वीर यूके वालों ने देर रात तक गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से संगत को गुरु चरणों से जोड़े रखा। उनके द्वारा प्रस्तुत शबद कीर्तन सुनकर संगत भाव-विभोर हो गई। गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान अरविंदर सिंह संधू, कवल नैन भाटिया, सुखविंदर सिंह और राम सिंह ने सभी कीर्तन जत्थों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया। 24 नवंबर को श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व पर विशेष धार्मिक दीवान सजाए जाएंगे। गुरु घर में अटूट लंगर होगा।
गुरुद्वारा सुखमणि साहिब में अनंत वीर यूके वालों ने किया कीर्तन, संगत ने शीश नवाया
लुधियाना| गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब (दुगरी) में आयोजित श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित कीर्तन समागम में भारी संख्या में संगत ने पहुंचकर शीश नवाया और वाहेगुरु का सिमरन किया। समागम के बीच पूरा गुरुद्वारा साहिब रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया, जिससे गुरुद्वारा परिसर रोशनी से जगमगा…
EEditor
21 नव॰ 2026, 01:42 pm 1 मिनट में पढ़ें
यह ख़बर सुनें

E






