- Hindi News
- Local
- Punjab
- Amritsar
- Cycling... Bhavani, Nanda And Jakhar Won Gold Medals
जीएनडीयू में राष्ट्र की 30 यूनिवर्सिटियों के करीब 500 महिला-पुरुष साइक्लिंग प्लेयर्स की चल रही 4 दिवसीय ऑल इंडिया इंटर-यूनिवर्सिटी साइक्लिंग चैंपियनशिप के तीसरे दिन कड़े मुकाबले हुए। मुकाबलों की शुरुआत जीएनडीयू के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. हरविंदर सिंह रंधावा ने की।
उन्होंने प्लेयर्स को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल लेवल के ये मुकाबले खेलने के साथ-साथ एक-दूसरे प्रदेश के खान-पान, पहनावे, भाषा और संस्कृति से रूबरू करवाने में भी मददगार होते हैं। उन्होंने बताया कि इन प्रतियोगिताओं से प्लेयर्स की खेल-शैली की परख होती है और उन्हें आगे की बड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेने का मौका मिलता है।
उन्होंने प्लेयर्स को राष्ट्र का खेल मंच मजबूत करने का संदेश दिया। घटनास्थल पर डायरेक्टर स्पोर्ट्स डॉ. कंवर मनदीप सिंह जिमी ढिल्लों, इंचार्ज कोच राजेश कौशिक, पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर पिशौरा सिंह धारीवाल, लखविंदर सिंह रेलवे, सतबीर सिंह, भूपिंदर सिंह, हरप्रीत कौर, फार्मासिस्ट कीमती लाल, सुपरवाइजर रूपचंद, जीएस संधू और बिट्टू माही मौजूद रहे।
पुरुष स्क्रैच रेस: भवानी शंकर (एमजीएसयू बीकानेर, राजस्थान) पहले, सीता राम (सीयू मोहाली) दूसरे और थोमजन (यूनिवर्सिटी ऑफ मणिपुर) तीसरे स्थान पर रहे। महिला स्क्रैच रेस: हर्षित जाखड़ (चितकारा यूनिवर्सिटी, राजपुरा) ने पहला, मीनाक्षी (जीएनडीयू अमृतसर) ने दूसरा और सुहानी कुमारी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
महिला स्प्रिंट रेस: नीरा (जीएनडीयू अमृतसर) पहले, शांति बिश्वास (एलपीयू, फगवाड़ा) दूसरे और अनन्या थॉमस (जीएनडीयू अमृतसर) तीसरे स्थान पर रहीं। पुरुष स्प्रिंट रेस: बिंदिया नंदा (जीएनडीयू अमृतसर) ने पहला, वेदांत (एसपी पुणे, महाराष्ट्र) ने दूसरा और आदित्य (चितकारा यूनिवर्सिटी, राजपुरा) ने तीसरा स्थान पाया।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







