अमृतसर | जीएनडीयू के प्लेसमेंट एंड करिअर एनहांसमेंट डिपार्टमेंट की ओर से दत्तोपंत ठेंगड़ी नेशनल बोर्ड फॉर वर्कर्स एजुकेशन एंड डेवलपमेंट, चंडीगढ़ के सहयोग से करिअर गाइडेंस और जॉब अपॉर्चुनिटीज पर प्रोग्राम आयोजित किया गया। वीसी प्रो. करमजीत सिंह के नेतृत्व में हुए इस कार्यक्रम में बोर्ड के सीनियर एजुकेशन ऑफिसर जगदीप सिंह प्रमुख वक्ता रहे। उन्होंने स्टूडेंट्स को करियर सिलेक्शन, रोजगार के नए अवसरों और जरूरी स्किल्स की जानकारी दी। कार्यक्रम में सोशल साइंस डिपार्टमेंट के 40 से अधिक स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया और क्वेश्चन-आंसर सेशन में सवाल पूछे। संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. आदित्य परिहार ने किया। डीन अकादमिक मामले प्रो. हरविंदर सिंह सैनी और रजिस्ट्रार प्रो. के.एस. चहल ने इस प्रयास की सराहना की।