- Hindi News
- Local
- Punjab
- Bathinda
- Bathinda BJP Samrasata Sankalp Yatra | Satnam Sandhu Statement
श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा निकाली जा रही ‘समरसता संकल्प यात्रा’ शनिवार बठिंडा पहुंची। यहां राज्यसभा सांसद सतनाम सिंह संधू ने यात्रा का भव्य स्वागत किया। जालंधर से प्रारंभ हुई यह यात्रा श्री मुक्तसर साहिब होते हुए बठ
नशे और कानून-व्यवस्था पर घेरा पंजाब के मौजूदा हालात पर बोलते हुए संधू ने कहा कि राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था और नशा सबसे बड़ी समस्याएं हैं। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मोगा रैली का जिक्र करते हुए कहा कि जब शाह ने नशे का मुद्दा उठाया था, तब कुछ लोगों ने इस पर सवाल खड़े किए थे। लेकिन बीते कुछ महीनों की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि यह वाकई गंभीर संकट है।
जनता की राय से बनेगा ‘संकल्प पत्र’ संधू ने स्पष्ट किया कि भाजपा ने पंजाब को इन समस्याओं से मुक्त करने का संकल्प लिया है। इसके लिए पार्टी की घोषणापत्र समिति समाज के हर वर्ग से संवाद कर रही है। शीघ्र ही भाजपा अपना ‘संकल्प पत्र’ पेश करेगी, जिसमें पंजाब के लोगों की भावनाओं, समस्याओं के समाधान और प्रदेश के विकास का स्पष्ट विजन शामिल होगा।
खबर अभी बाकी है!
- पसंद की खबरें
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट
खबर अभी बाकी है!
- मनचाहे अलर्ट
- खबर सबसे तेज
- लाइव अपडेट







